ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news bike rider dies in road accident

Chandauli News:सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत.

"अलीनगर थाना प्रभारी अनिल पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों को सूचना दे दी गई है। अज्ञात वाहन की जांच आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में की जा रही है"

chandauli

10:36 AM, Aug 20, 2025

Share:

Chandauli News:सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत.
logo

प्रतीकात्मक तस्वीर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के बरहुली गांव के पास देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, धपरी गांव निवासी 42 वर्षीय छटंकी बिन्द चंदौली से घर का सामान लेकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बरहुली के समीप नेशनल हाइवे 19 पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अलीनगर थाना प्रभारी अनिल पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों को सूचना दे दी गई है। अज्ञात वाहन की जांच आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में की जा रही है।

विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.