Chandauli News: टूटी पुलिया से बाइक सवार खाईं में गिरा.
"ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया की रेलिंग कई महीनों से टूटी हुई है, लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग ने अब तक इसकी सुध नहीं ली है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द रेलिंग की मरम्मत नहीं कराई गई, तो कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है"
chandauli
8:55 PM, Oct 23, 2025
Share:


खाई में गिरे बाइक को निकालते लोग
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा.
चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के नौबतपुर मार्ग पर बुधवार की दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक एक ऑटो को बचाने के चक्कर में बाइक सवार पुलिया से नीचे जा गिरा। गनीमत रही कि हादसा मामूली रहा, वरना जान भी जा सकती थी। बताया जाता है कि चिरईगांव निवासी राजेश सिंह नौबतपुर से पेंट लेकर अपने घर लौट रहे थे। सामने से आ रहे ऑटो को बचाने में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और रेलिंग विहीन पुलिया से करीब छह फीट नीचे गिर गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों की मदद से राजेश सिंह को बाहर निकाला गया और रस्सी के सहारे बाइक को ऊपर खींचा गया। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि पुलिया की रेलिंग कई महीनों से टूटी हुई है, लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग ने अब तक इसकी सुध नहीं ली है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द रेलिंग की मरम्मत नहीं कराई गई, तो कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।



