मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news bike rider killed after being hit by a speeding truck one injured

Chandauli News: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार की मौत, एक घायल.

"इस संबंध में अलीनगर थाना प्रभारी अनिल पांडेय ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।"

chandauli

7:56 PM, Feb 10, 2026

Share:

Chandauli News: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार की मौत, एक घायल.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).  

चंदौली। अलीनगर क्षेत्र के सरेसर गांव के पास सोमवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 44 वर्षीय बाल मुकुंद अग्रहरि की मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

Img

जानकारी के अनुसार कमालपुर निवासी बाल मुकुंद अग्रहरि अपने पड़ोसी 25 वर्षीय नीरज मोदनवाल उर्फ निक्की के साथ बाइक से वाराणसी जा रहे थे। सरेसर गांव के पास सड़क पर बने ब्रेकर के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही ट्रक ने बाल मुकुंद को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नीरज मोदनवाल घायल हो गया।

विज्ञापन

Img

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए भेजा, जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। छोटे भाई चंदन अग्रहरि और अमरदीप हैं।मृतक के छोटे भाई चंदन अग्रहरि की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.