ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news bike rider s hand cut off by chinese manjha dangerous scratch on neck

Chandauli News: चाइनीज मांझे से कट गया बाइक सवार का हाथ, गर्दन पर आया खतरनाक स्क्रैच.

"लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा चाइनीज मांझा पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद खुलेआम इसकी बिक्री हो रही है, जिससे राहगीरों की जान खतरे में पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से चाइनीज मांझा बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है"

chandauli

6:31 PM, Dec 26, 2025

Share:

Chandauli News: चाइनीज मांझे से कट गया बाइक सवार का हाथ, गर्दन पर आया खतरनाक स्क्रैच.
logo

मांझा से चोटिल घाव को दिखाते राजेश सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। चाइनीज मांझा एक बार फिर जानलेवा साबित होते-होते रह गया। बलुआ थाना क्षेत्र के खण्डवारी गांव सभा निवासी 50 वर्षीय राजेश सिंह उर्फ मुन्ना शुक्रवार को चाइनीज मांझा की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनका हाथ कट गया, जबकि गर्दन पर भी स्क्रैच आया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया।

Img

जानकारी के अनुसार राजेश सिंह बाइक से किसी निजी कार्य से चहनियां कस्बा जा रहे थे। धानापुर मार्ग पर एक व्यक्ति छत पर चाइनीज मांझा से पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान सड़क से गुजर रहे राजेश सिंह की गर्दन में अचानक मांझा फंस गया। संतुलन बिगड़ने पर उन्होंने किसी तरह बाइक संभाली और गर्दन में फंसे मांझे को हाथ से पकड़ लिया, जिससे उनका हाथ कट गया।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घायल राजेश सिंह को चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया। डॉक्टरों के अनुसार समय रहते बचाव हो जाने से उनकी जान बच गई।इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। 

Img

लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा चाइनीज मांझा पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद खुलेआम इसकी बिक्री हो रही है, जिससे राहगीरों की जान खतरे में पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से चाइनीज मांझा बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.