Chandauli News: राजदरी जलप्रपात घूमने जा रहे बाइक सवार खाई में गिरने से बाल बाल बचे.
"घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पर्यटन मार्गों पर सुरक्षा रेलिंग, चेतावनी बोर्ड और स्पीड ब्रेकर लगाए जाने की मांग की है।"
chandauli
9:17 PM, Jan 31, 2026
Share:


नौगढ़ अस्पताल में घायल का इलाज करते डॉक्टर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: लक्ष्मीकांत, नौगढ़, (चंदौली).
चंदौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र के दिलबगरा चढ़ाई के पास नौगढ़–चकिया मुख्य मार्ग पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। राजदरी जलप्रपात जा रहे बाइक सवार दो पर्यटक ढलान पर असंतुलित होकर पलट गए। गनीमत रही कि बाइक पत्थरों में फंस गई, जिससे दोनों करीब 50 फीट गहरी खाई में गिरने से बच गए।
सोनभद्र जनपद के हरना कछार निवासी 24 वर्षीय स्टाफ नर्स नैंसी और मऊ निवासी उनके सहकर्मी नीतीश यादव बाइक से राजदरी जा रहे थे। चढ़ाई के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से बाइक सड़क किनारे फिसल गई। मौके से गुजर रहे आरबीएसके कर्मी शैलेश मिश्रा ने दोनों को सुरक्षित सड़क तक पहुंचाया और 108 एंबुलेंस को सूचना दी।
विज्ञापन
घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ ले जाया गया, जहां नैंसी के सिर व चेहरे पर गंभीर चोट और नीतीश यादव के पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पर्यटन मार्गों पर सुरक्षा रेलिंग, चेतावनी बोर्ड और स्पीड ब्रेकर लगाए जाने की मांग की है।



