क्राइम/न्यूज़/chandauli news bike riding husband dies wife injured in collision with jcb

Chandauli News: जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत, पत्नी घायल.

"चकिया थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि दुर्घटना करने वाली जेसीबी को कब्जे में ले लिया गया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।"

chandauli

8:45 AM, Mar 13, 2026

Share:

Chandauli News: जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत, पत्नी घायल.
logo

AI तस्वीर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया, (चंदौली).

चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के दुबेपुर गांव के पास गुरुवार दोपहर हुए सड़क हादसे में नौगढ़ थाना क्षेत्र के लौवारी कलां गांव निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार लौवारी कलां निवासी परमेश्वर कुमार चौहान (45) अपनी पत्नी को बाइक पर बैठाकर चकिया की ओर जा रहे थे। गुरुवार करीब डेढ़ बजे जैसे ही वह चकिया अहरौरा मार्ग पर दुबेपुर स्थित डीसी रेस्टोरेंट के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही जेसीबी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही परमेश्वर कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक पर पीछे बैठी उनकी पत्नी को हल्की चोटें आईं, जिनका प्राथमिक उपचार किया गया।पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और पूरे परिवार में मातम छा गया।

सूचना पर पहुंची चकिया कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह ने बताया कि दुर्घटना करने वाली जेसीबी को कब्जे में ले लिया गया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।




headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.