Chandauli News: घर के बाहर खड़ी महिला से चेन और बाली छीनकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश.
"कैलावर चौकी प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और अन्य साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।"
chandauli
9:08 AM, Jul 16, 2026
Share:


AI तस्वीर, मथेला गांव में छिनैती की घटना के बाद जानकारी जुटाती पुलिस।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के मथेला गांव में बुधवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला को धमकाकर उसके गले से सोने की चेन और कान की बाली छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, मथेला गांव निवासी शांति देवी अपने घर के बाहर खड़ी थीं। इसी दौरान बाइक से पहुंचे दो बदमाशों ने उन्हें भयभीत कर उनके गले से सोने की चेन और कान की बाली छीन ली। बदमाशों के फरार होने के बाद पीड़िता ने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी काफी दूर निकल चुके थे।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कैलावर चौकी प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और अन्य साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
