मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news bike slipped while trying to escape from nilgai three including father and son injured

Chandauli News: नीलगाय से बचने के प्रयास में बाइक फिसली, पिता-पुत्र समेत तीन घायल.

"घटना की सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।"

chandauli

8:53 PM, Mar 5, 2026

Share:

Chandauli News: नीलगाय से बचने के प्रयास में बाइक फिसली, पिता-पुत्र समेत तीन घायल.
logo

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चहनिया पर घायलों की जानकारी लेते डॉक्टर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के मजीदहा गांव के पास गुरुवार शाम एक बाइक सवार नीलगाय से बचने के प्रयास में दुर्घटना का शिकार हो गया। बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उस पर सवार तीन लोग घायल हो गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को इलाज के लिए चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि चंदौली के सृष्टि गांव निवासी 40 वर्षीय राजू अपने चार वर्षीय बेटे पीयूष और नियामताबाद क्षेत्र के 26 वर्षीय अनुज के साथ बाइक से गाजीपुर जिले के सैदपुर में एक परिचित के यहां होली मिलन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान मजीदहा के पास हाईवे पर अचानक एक नीलगाय सामने आ गई। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई और तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।



headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.