Chandauli News: शादी समारोह में शामिल होने एक लॉन में आये युवक की बाइक चोरी.
"अलीनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि सुरुब अहमद की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम चोरी हुई मोटरसाइकिल का पता लगाने के लिए जुट गई है"
chandauli
10:49 PM, Nov 12, 2025
Share:


अलीनगर स्थित एक लांन के सामने से चोरी हुई बाइक का फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के जेके पैलेस में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। बहादुरपुर निवासी सुरुब अहमद ने अलीनगर थाने में इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बाइक स्वामी सुरुब अहमद
जानकारी के अनुसार सुरुब अहमद ने अपनी मोटरसाइकिल (वाहन संख्या यूपी 67 एए 1331) रात करीब 8 बजे जेके पैलेस के बगल में सुहाग पैलेस के सामने खड़ी की थी। भीड़ अधिक होने के कारण गार्ड ने उन्हें गाड़ी आगे खड़ी करने को कहा था। जब सुरुब रात करीब 11 बजे शादी समारोह से घर जाने के लिए निकले, तो उन्हें अपनी मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। उन्होंने काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
इस मामले में अलीनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि सुरुब अहमद की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम चोरी हुई मोटरसाइकिल का पता लगाने के लिए जुट गई है। इस घटना से क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस की टीम जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है।



