Chandauli News: बाइक स्टंटबाजी ने दो बहनों की जिंदगी बदली, 10 दिन बाद भी अस्पताल में चल रहा इलाज.
"परिजनों का कहना है कि रिश्तेदारों की मदद से किसी तरह उपचार कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने और स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।"
chandauli
9:42 PM, Jun 28, 2026
Share:


निजी अस्पताल में इलाजरत घटना में घायल छात्रा
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र में बाइक स्टंटबाजी का शौक दो युवतियों पर भारी पड़ गया। 18 जून को चहनियां-बलुआ मार्ग पर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुईं सोनहुला गांव की दीपा (25) और शालू (22) का इलाज अब भी जारी है। दोनों गरीब परिवार से हैं और इलाज का खर्च उठाना उनके परिजनों के लिए बेहद मुश्किल हो गया है। घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों ने स्टंटबाजी करने वाले युवकों पर सख्त कार्रवाई और ऐसे मामलों पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, 18 जून को दीपा और शालू अपने गांव सोनहुला से बाजार जा रही थीं। इसी दौरान बलुआ की ओर से तेज रफ्तार में स्टंट करते हुए आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीपा सड़क किनारे जर्जर खुली नाली में जा गिरी, जबकि शालू बाइक के साथ कुछ दूर तक घिसटती चली गई। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर बाइक रुकवाई और दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हादसे में दोनों के सिर, सीने और पैरों में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, दोनों का कई दिनों तक आईसीयू में इलाज चला। दीपा की हालत में कुछ सुधार होने पर उसे घर लाकर उपचार कराया जा रहा है, जबकि शालू का वाराणसी के एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलाज का खर्च उठाना मुश्किल हो रहा है।
