मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news bjp leader rana singh reached the district hospital to meet injured sp leader gargi patel politics heated up

Chandauli News: घायल सपा नेत्री गार्गी पटेल से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे भाजपा नेता राणा सिंह, गरमाई राजनीती.

"भाजपा नेता राणा सिंह ने दोहराया कि भाजपा सरकार में महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। घटना को लेकर जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और विभिन्न दलों के नेता लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।"

chandauli

8:44 PM, May 29, 2026

Share:

Chandauli News: घायल सपा नेत्री गार्गी पटेल से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे भाजपा नेता राणा सिंह, गरमाई राजनीती.
logo

जिला अस्पताल में भर्ती सपा महिला विंग जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल से मिलते भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: ओपी श्रीवास्तव, जिला मुख्यालय, चंदौली.

चंदौली। समाजवादी पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल के साथ हुई मारपीट का मामला अब राजनीतिक रंग पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और घायल सपा नेत्री का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए इसे बेहद शर्मनाक और निंदनीय बताया।

Img

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने कहा कि किसी भी महिला के साथ इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि पार्टी कोई भी हो, महिला सुरक्षा सबसे ऊपर है और जिसने भी इस घटना को अंजाम दिया है, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा नेता ने वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह से महिला के साथ मारपीट की गई, वह बेहद अपमानजनक है। उन्होंने प्रशासन से मामले में निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

Img

इस दौरान राणा सिंह ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी को भी घेरा। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की बातें करने वाले नेताओं का असली चेहरा इस घटना में सामने आ गया है। उनका आरोप था कि मारपीट में शामिल लोग सपा से जुड़े बताए जा रहे हैं। वहीं आरोपियों की तस्वीरें भाजपा नेताओं और मंत्रियों के साथ सोशल मीडिया पर वायरल होने के सवाल पर राणा सिंह ने कहा कि किसी के साथ फोटो खिंच जाने से वह भाजपा कार्यकर्ता नहीं हो जाता। उन्होंने कहा कि मामले को राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप में बदलने से पीड़िता को न्याय नहीं मिलेगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.