ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news bjp leaders met dm regarding farmers problems raised issues ranging from crop loss survey to paddy procurement

Chandauli News: किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम से मिले भाजपा नेता, फसल नुकसान के सर्वे से लेकर धान खरीद तक उठाए मुद्दे.

“चंदौली में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश मौर्य के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। चक्रवात से फसल नुकसान का सर्वे, धान खरीद रजिस्ट्रेशन, क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाने, खाद की उपलब्धता और नहरों की सफाई की मांग उठाई गई।”

chandauli

9:58 AM, Nov 20, 2026

Share:

Chandauli News: किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम से मिले भाजपा नेता, फसल नुकसान के सर्वे से लेकर धान खरीद तक उठाए मुद्दे.
logo

कलेक्ट्रेट में किसानों की समस्याओं को लेकर पहुंचे भाजपा नेता

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर गुरुवार को भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश मौर्य के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने चक्रवात के कारण बर्बाद हुई धान की फसल का सर्वे कराने में लेखपालों की लापरवाही, धान खरीद में आ रही बाधाओं और खाद की किल्लत समेत कई मुद्दों पर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया।

Img

ज्ञापन में कहा गया कि चक्रवात के कारण किसानों की तैयार धान की फसल नष्ट हुई है, लेकिन कई क्षेत्रों में लेखपाल किसानों से संपर्क नहीं कर पाए हैं और नुकसान का सर्वे भी धीमी गति से चल रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने सर्वे तत्काल पूरा कराकर प्रभावित किसानों को राहत दिलाने की मांग की। इसके अलावा धान खरीद के लिए अधिक से अधिक क्रय केंद्र खुलवाने और उन्हें सुचारु रूप से संचालित कराने की मांग की गई, ताकि बिचौलियों का हस्तक्षेप न हो। किसान मोर्चा ने धान खरीद के लिए पंजीकरण सत्यापन में आ रही समस्याओं को भी उठाया। विशेष रूप से चंदौली सदर क्षेत्र में किसानों का रजिस्ट्रेशन सत्यापित नहीं होने और तहसीलदार की आईडी मिसमैच जैसी तकनीकी दिक्कतों के कारण धान खरीद प्रभावित होने की बात कही गई। साथ ही नहरों में जमा सिल्ट की शीघ्र सफाई कराने और साधन सहकारी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग की गई।

विज्ञापन

Img

भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने चकबंदी वाले क्षेत्रों में विभागीय समन्वय बनाकर किसानों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग भी रखी। जिलाधिकारी ने सभी बिंदुओं पर 24 घंटे के भीतर समीक्षा करने, एसडीएम को बुलाकर समस्याओं की जानकारी लेने और लापरवाही पर रोक लगाते हुए आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। वहीं, जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश मौर्य ने कहा कि किसानों को सबसे अधिक परेशानी धान खरीद के रजिस्ट्रेशन और सत्यापन में हो रही है। इसके अलावा खाद की उपलब्धता, नहरों में सिल्ट की सफाई और अधिक क्रय केंद्र खुलवाने की मांग प्रशासन के सामने रखी गई है। जिलाधिकारी ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिया है।प्रमुख तथ्य: ज्ञापन में चक्रवात से फसल नुकसान, धान खरीद केंद्र, पंजीकरण सत्यापन, नहरों की सफाई और सहकारी समितियों पर खाद की उपलब्धता सहित पांच प्रमुख मांगें शामिल हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.