ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news intensive pulse polio campaign will start from november 22 two drops of life will be given to 3 09 lakh children

Sonbhadra News: 22 नवंबर से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो महाअभियान, 3.09 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की.

सोनभद्र में 22 नवंबर से सघन पल्स पोलियो महाअभियान शुरू होगा, जिसके तहत पांच वर्ष तक के 3,09,381 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य है। अभियान के लिए 1099 बूथ, 36 ट्रांजिट टीमें और सात मोबाइल टीमें गठित की गई हैं। शुक्रवार को सीएमओ डॉ. रमेश कुमार मिश्रा ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और अभिभावकों से बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाने की अपील की।

sonbhadra

12:40 PM, Nov 20, 2026

Share:

Sonbhadra News: 22 नवंबर से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो महाअभियान, 3.09 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की.
logo

शुक्रवार को सोनभद्र में पल्स पोलियो जागरूकता रैली को सीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

जिले में पोलियो उन्मूलन की दिशा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 22 नवंबर से सघन पल्स पोलियो महाअभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान के तहत जिले के पांच वर्ष तक के 3,09,381 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार को अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर से जनजागरूकता रैली निकाली गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश कुमार मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, नर्सिंग एवं फार्मेसी कॉलेज के छात्र-छात्राओं, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. रमेश कुमार मिश्रा ने कहा कि पोलियो एक गंभीर बीमारी है, लेकिन समय पर दी गई पोलियो की दो बूंद बच्चों को आजीवन इस बीमारी से सुरक्षित रखने में मदद करती हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि शून्य से पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। बच्चा पहले कितनी भी बार पोलियो की दवा पी चुका हो, फिर भी इस अभियान में उसे खुराक जरूर दिलाएं। कोई भी बच्चा छूटने न पाए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. गिरिधारी लाल ने बताया कि अभियान के लिए जिले में 1099 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। इसके अलावा 36 ट्रांजिट टीमें और सात मोबाइल टीमें गठित की गई हैं। बूथ दिवस पर सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। बूथ दिवस के बाद स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को भी पोलियो की खुराक पिलाएंगे। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर जरूर लेकर पहुंचें और स्वास्थ्यकर्मियों का सहयोग करें। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य पिछले अभियानों की तुलना में इस बार अधिक से अधिक बच्चों को बूथ पर ही पोलियो की खुराक पिलाना है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.