ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news bjp mla sushil singh said that in the newly built building children will get convenience in reading

Chandauli News: बीजेपी विधायक सुशील सिंह ने कहा नव-निर्मित भवन में बच्चों को पठन-पाठन में मिलेगी सहूलियत.

"विधायक सुशील सिंह ने कहाँ कि शिक्षा समाज में विकास की कुंजी है और सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलनी चाहिए। उन्होंने उपस्थित नगर पंचायत के लोगों से कहा कि बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने की अपील की। जो अभिभावक अपने बच्चों को नहीं पढ़ाते हैं वह अपने बच्चों की हत्या करने जैसा अपराध करते हैं। बच्चों के भविष्य को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी काम कर रहे हैं"

chandauli

5:48 PM, Sep 27, 2025

Share:

Chandauli News: बीजेपी विधायक सुशील सिंह ने कहा नव-निर्मित भवन में बच्चों को पठन-पाठन में मिलेगी सहूलियत.
logo

प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करते सैयदराजा विधायक सुशील सिंह और बीएसए सचिन कुमार

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा.

चंदौली। सैयदराजा नगर पंचायत के वार्ड 9 आजाद नगर में प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन के नवनिर्मित भवन का विधि-विधान से पूजा-अर्चना के पश्चात् फीता काटकर सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने विधिवत् उद्घाटन किया। बताते चले कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज द्वारा इस विद्यालय के उद्घाटन के लिए निर्देशित विधायक सुशील सिंह के विधानसभा व नगर पंचायत सैयदराजा में नवनिर्मित प्राथमिक विद्यालय सैयदराजा नं.-3 का उद्घाटन किया गया।

Img

तत्पश्चात् आयोजित समारोह में उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि काफी समय पहले इस विद्यालय की बिल्डिंग रेलवे कॉरिडोर में ले ली गई थी, जिससे विद्यालय के बच्चों को कल्याणपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया गया था। इससे नगर के बच्चों को थोड़ी दूर जाकर पठन-पाठन करना पड़ता था। आज बेहद खुशी का दिन है कि नगर पंचायत का विद्यालय आज अपने नवनिर्मित भवन में विधिवत् शिफ्ट हो जाएगा, जहाँ शिक्षण कार्य शुरू होने से बच्चों को पठन-पाठन में सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन

Img

इस अवसर पर बीएसए सचिन कुमार, अनिल पाण्डेय प्रधानाध्यापक, राजेश कुमार उर्फ बाढ़ू जायसवाल चेयरमैन प्रतिनिधि, वीरेंद्र जायसवाल पूर्व चेयरमैन, विपिन राय मंडल अध्यक्ष, राकेश पाण्डेय, अंकित जायसवाल सभासद प्रतिनिधि, आलोक पाण्डेय, पूर्व सभासद अरुण कुमार मौर्य, अमित अग्रहरि, विजयी कुशवाहा उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.