ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news bjp mla told gst reform a big step in the direction of public interest developed india

Chandauli News: बीजेपी विधायक ने जीएसटी सुधार को बताया जनहितैषी, विकसित भारत की दिशा में बड़ा कदम.

"बीजेपी विधायक ने सैयदराजा बाजार में भ्रमण कर व्यापारियों से मिलकर कहा कि जीएसटी सुधारों से व्यापारियों पर कर का भार कम होगा, और यह भी बताया कि आम उपभोक्ताओं को वस्तुएँ और सेवाएँ पहले से अधिक किफायती दामों पर उपलब्ध होंगी"

chandauli

11:13 AM, Sep 24, 2025

Share:

Chandauli News: बीजेपी विधायक ने जीएसटी सुधार को बताया जनहितैषी, विकसित भारत की दिशा में बड़ा कदम.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

चंदौली। केंद्र सरकार द्वारा 22 सितंबर से लागू जीएसटी सुधार के फैसले को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने जनहितैषी और ऐतिहासिक बताया। यह निर्णय कर व्यवस्था को सरल बनाने के साथ-साथ उपभोक्ताओं और व्यापारियों दोनों के लिए राहत लेकर आया है। 

Img

बीजेपी विधायक ने सैयदराजा बाजार में भ्रमण कर व्यापारियों से मिलकर कहा कि जीएसटी सुधारों से व्यापारियों पर कर का भार कम होगा, और यह भी बताया कि आम उपभोक्ताओं को वस्तुएँ और सेवाएँ पहले से अधिक किफायती दामों पर उपलब्ध होंगी। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि इस निर्णय से राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक मजबूत कदम होगा। 

विज्ञापन

Img

सैयदराजा में व्यापारी जीएसटी रिफार्म के बारे में बताते सैयदराजा बीजेपी विधायक सुशील सिंह

उन्होंने कहा कि रोजमर्रा के सामान सस्ते होंगे, जिससे आम उपभोक्ताओं और मध्यम वर्ग को सीधा लाभ होगा। "घटी GST मिला उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार, GST में राहत बढ़ता भारत।" इस मौके पर विपिन सिंह, मंडल अध्यक्ष, संतोष सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष, अमित अग्रहरि, बाढ़ू जायसवाल चेयरमेन प्रतिनिधि सैयदराजा, अमित वर्मा, छोटू नागवंशी और अजीत पांडे उपस्थित थे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.