मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news bjp mla was interrupted during his speech at buddha vihar program union minister handled the situation

Chandauli News: बुद्ध विहार कार्यक्रम में बीजेपी विधायक को भाषण के दौरान टोका गया, केंद्रीय मंत्री ने संभाली स्थिति.

"समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री के स्वागत में विशाल पुष्पमाला पहनाने के समय मंच का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। एहतियात के तौर पर मंत्री सहित अन्य अतिथियों के बैठने की व्यवस्था नीचे की गई, जिसके बाद कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।"

chandauli

9:06 PM, Jun 28, 2026

Share:

Chandauli News: बुद्ध विहार कार्यक्रम में बीजेपी विधायक को भाषण के दौरान टोका गया, केंद्रीय मंत्री ने संभाली स्थिति.
logo

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते चकिया भाजपा विधायक कैलाश आचार्य

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया, चंदौली.

चंदौली। चकिया तहसील क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव स्थित संबोधि संस्थान बुद्ध विहार परिसर में आयोजित धार्मिक एवं सामाजिक समारोह के दौरान उस समय असहज स्थिति बन गई, जब क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य अपने संबोधन के दौरान 'हिंदू' शब्द का उल्लेख कर रहे थे। इसी बीच मंच संचालक ने उनका पूरा वक्तव्य सुने बिना ही बीच में रोकने का प्रयास किया। अचानक हुए घटनाक्रम से मंच पर मौजूद अतिथियों और श्रोताओं के बीच कुछ देर के लिए असहज माहौल बन गया। बाद में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले के हस्तक्षेप के बाद विधायक ने अपना संबोधन पूरा किया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद यह घटना चर्चा का विषय बनी रही।

Img

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध का धम्म मानवता, करुणा, शांति, समानता और सामाजिक समरसता का संदेश देता है तथा आज भी उनके विचार समाज को जोड़ने और सामाजिक न्याय को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने यह भी कहा कि सामाजिक समरसता और भाईचारे के उद्देश्य से आयोजित समारोह में किसी भी वक्ता को अपनी बात पूरी रखने का अवसर मिलना चाहिए।

विज्ञापन

Img

समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री के स्वागत में विशाल पुष्पमाला पहनाने के समय मंच का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। एहतियात के तौर पर मंत्री सहित अन्य अतिथियों के बैठने की व्यवस्था नीचे की गई, जिसके बाद कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। परंपरा के अनुसार भिक्षु संघ को भोजन दान कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख शंभूनाथ यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन और बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयायी उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.