Chandauli News: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में पंडित शब्द पर बीजेपी विधायकों ने जताई आपत्ति, सीएम योगी से सख्त कार्रवाई की मांग.
“दोनों विधायकों ने सीएम योगी से अनुरोध किया कि प्रश्न चयन समिति की भूमिका की जांच कराते हुए सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएँ न हों।प्रदेश में सामाजिक असंतुलन पैदा करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाना चाहिए।”
chandauli
10:52 AM, Mar 16, 2026
Share:


सैयदराजा बीजेपी विधायक सुशील सिंह व मुग़लसराय बीजेपी विधायक रमेश जायसवाल.
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By:संतोष, ब्यूरो हेड, पूर्वांचल भास्कर.
चंदौली। सैयदराजा से बीजेपी विधायक सुशील सिंह ने SI भर्ती परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के विकल्प में “पंडित” शब्द का प्रयोग होने को अत्यंत आपत्तिजनक बताया है। उन्होंने इसे केवल एक शब्द का मामला नहीं बल्कि विद्वत और सम्मानित समाज की गरिमा से जुड़ा विषय करार दिया।
विधायक सुशील सिंह ने कहा कि ब्राह्मण समाज सदियों से ज्ञान, संस्कृति, सनातन परंपरा और वैदिक मूल्यों का संवाहक रहा है। देश में सनातन और वैदिक परंपरा को स्थापित और संरक्षित करने में इस समाज का योगदान अमूल्य रहा है। ऐसे में परीक्षा जैसे गंभीर मंच पर इस प्रकार का प्रयोग समाज की भावनाओं को आहत करता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि प्रश्न चयन समिति की भूमिका की जांच कराते हुए सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएँ न हों।
विज्ञापन
वही मुगलसराय से बीजेपी विधायक रमेश जायसवाल ने भी इस कदम की घोर निंदा की। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज विद्वत समाज है और उनके प्रयास से देश में सनातन और वैदिकता कायम है। विधायक ने माननीय मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि “प्रश्न चयन समिति” के खिलाफ सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में सामाजिक असंतुलन पैदा करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाना चाहिए।
