मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news bjp state president claims brahmin community was with us earlier also will remain with us in future also

Chandauli News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का दावा,ब्राह्मण समाज पहले भी हमारे साथ था,आगे भी हमारे साथ रहेगा.

"भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा, अखिलेश यादव जी क्या कहते हैं, यह उनका काम है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हर कार्य कानून के अनुसार होता है।"

chandauli

5:05 PM, Jul 8, 2026

Share:

Chandauli News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का दावा,ब्राह्मण समाज पहले भी हमारे साथ था,आगे भी हमारे साथ रहेगा.
logo

मीडिया के सवालों का जवाब देते बीजेपी यूपी अध्यक्ष पंकज चौधरी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी दो दिवसीय पूर्वांचल दौरे के दौरान वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर के प्रवास पर पहुंचे। सोनभद्र जाते समय पड़ाव चौराहे पर भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। हालांकि स्वागत के दौरान अधिक भीड़ और धक्का-मुक्की होने पर प्रदेश अध्यक्ष कुछ देर के लिए नाराज हो गए और वापस अपनी कार में बैठ गए। इसके बाद वह सोनभद्र के लिए रवाना हो गए।

कार में बैठे मीडिया से बातचीत में पंकज चौधरी ने कहा कि वह दो दिन के प्रवास के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और पुराने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जानेंगे तथा संगठन को लेकर सुझाव लेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह दौरा किया जा रहा है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि "अखिलेश यादव जी क्या कहते हैं, यह उनका काम है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हर कार्य कानून के अनुसार होता है।

विज्ञापन

वहीं राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन सरकार ने पहले दिन से ही एसआईटी गठित कर जांच शुरू कर दी है और जो भी दोषी होगा उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। 

वहीं राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन सरकार ने पहले दिन से ही एसआईटी गठित कर जांच शुरू कर दी है और जो भी दोषी होगा उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

ब्राह्मण समाज के भाजपा से दूर होने संबंधी सवाल पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि "भारतीय जनता पार्टी सर्वसमाज की पार्टी है। ब्राह्मण समाज पहले भी हमारे साथ था और आगे भी हमेशा हमारे साथ रहेगा।”


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.