ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news bjp worker manoj kumar pandey passes away wave of mourning in the area

Chandauli News: भाजपा कार्यकर्ता मनोज कुमार पाण्डेय का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर.

"स्वर्गीय मनोज कुमार पाण्डेय लंबे समय से सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय थे। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, अनुशासन और सभी कार्यकर्ताओं के साथ समान व्यवहार के कारण उनकी एक अलग पहचान थी। वे जमीन से जुड़े, मिलनसार और हर परिस्थिति में संगठन के साथ खड़े रहने वाले कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते थे"

chandauli

5:24 PM, Dec 15, 2025

Share:

Chandauli News: भाजपा कार्यकर्ता मनोज कुमार पाण्डेय का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर.
logo

मृतक मनोज पांडेय कि फ़ाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। चहनियां क्षेत्र के इटवां ग्राम निवासी एवं भाजपा चहनियां मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। जैसे ही यह दुखद समाचार फैला, चहनियां और बलुआ भाजपा मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में शोक व्याप्त हो गया। अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर लोगों का तांता लग गया, वहीं बलुआ घाट पर हुए अंतिम संस्कार में भारी संख्या में लोग शामिल हुए।

स्वर्गीय मनोज कुमार पाण्डेय, पुत्र महेंद्र पाण्डेय, लंबे समय से सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय थे। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, अनुशासन और सभी कार्यकर्ताओं के साथ समान व्यवहार के कारण उनकी एक अलग पहचान थी। वे जमीन से जुड़े, मिलनसार और हर परिस्थिति में संगठन के साथ खड़े रहने वाले कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते थे। उनके असमय निधन से न केवल परिवार, बल्कि पूरा भाजपा संगठन गहरे शोक में डूब गया है।

विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता उदय प्रताप सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मनोज कुमार पाण्डेय संगठन के समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता थे। उनकी निष्ठा और कार्यकर्ताओं के प्रति स्नेह संगठन के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा। वहीं पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा ने इसे कुदरत का कहर बताते हुए कहा कि मनोज पाण्डेय जैसे सक्रिय और जुझारू कार्यकर्ता की कमी संगठन को लंबे समय तक खलेगी।

अंतिम संस्कार के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता बनवारी पाण्डेय, जितेंद्र मिश्रा, अरविंद पाण्डेय, डॉ. अखिलेश अग्रहरी, जिला पंचायत सदस्य संजय पाण्डेय, बृजेश पाण्डेय, बृजेश यादव, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष प्रांजल पाण्डेय, पवन पाण्डेय, कौशलेंद्र त्रिपाठी, रवि सिंह, अमरनाथ दुबे, अमन सिंह, प्रिंस त्रिपाठी, रिंकू मिश्रा, गंगा सेवा समिति अध्यक्ष दीपक जायसवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.