Chandauli News: बीजेपी पर विवादित टिप्पणी को लेकर यूट्यूबर के खिलाफ भाजपाइयों ने दर्ज कराई शिकायत.
Chandauli News: बीजेपी पर विवादित टिप्पणी को लेकर यूट्यूबर के खिलाफ भाजपाइयों ने दर्ज कराई शिकायत.
12:00 AM, May 29, 2025
Share:


Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर।
चंदौली। भारतीय जनता पार्टी और भाजपा कार्यकर्ताओं पर यूट्यूबर द्वारा विवादित टिप्पणी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले को लेकर भाजपाई मुगलसराय कोतवाली पहुंचे और यूट्यूबर सोनू सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
यूट्यूबर ने अपने फेसबुक पेज 'हेलो मित्र' पर भाजपा कार्यकर्ताओं की तुलना आर्केस्ट्रा की भीड़ से की थी। 35 वर्षों से पार्टी से जुड़े भाजपा कार्यकर्ता विशाल तिवारी ने यूट्यूब चैनल पर पार्टी और कार्यकर्ताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणियों की शिकायत की है।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने यूट्यूब चैनल को बंद करवाने की मांग की है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि कार्रवाई न होने पर वे मामले को प्रदेश और राष्ट्रीय अध्यक्ष तक ले जाएंगे। मुगलसराय कोतवाल गगन राज सिंह ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस साइबर क्राइम के तहत जांच करेगी।
शिकायत दर्ज कराने वालों में कुंदन सिंह, विशाल तिवारी, भारत चौहान, गोविंद केसरी, विकास सिंह, महेंद्र पटेल, सुनील विश्वकर्मा, नितिन गुप्ता, आशीष रघुवंशी और सौरव जायसवाल शामिल रहे।



