Chandauli News: कैबिनेट मंत्री से मिले भाजपा कार्यकर्ता, समस्याओं के त्वरित निस्तारण का मंत्री ने दिया निर्देश.
"एसआईआर को लेकर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि निर्वाचन आयोग पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहा है और किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम नहीं काटा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल इस मुद्दे पर अनावश्यक भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।"
chandauli
8:34 PM, Feb 8, 2026
Share:


सकलडीहा में भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलते कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा,(चंदौली).
चंदौली। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर रविवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से रूबरू हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने किसान, युवा और संगठन से जुड़ी कई समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा। मंत्री ने मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों से फोन पर बात कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए और स्पष्ट कहा कि किसी भी भाजपा कार्यकर्ता या आमजन का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जनसंवाद के दौरान मंत्री अनिल राजभर ने किसानों की धान खरीद, खाद-पानी और अन्य मूलभूत समस्याओं पर गंभीरता से सुनवाई की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही आगामी 22 फरवरी को आजमगढ़ के माहुल कस्बा स्थित टिकुरिया पार्क में आयोजित महासम्मेलन में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
एसआईआर को लेकर पूछे गए सवाल पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि निर्वाचन आयोग पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहा है और किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम नहीं काटा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल इस मुद्दे पर अनावश्यक भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। इससे पूर्व भाजपा नेता राणा सिंह ने जिले की प्रमुख समस्याओं और विकास कार्यों की जानकारी मंत्री को दी। बैठक में पिछड़ा आयोग के सदस्य शिवमंगल बियार सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
