Chandauli News: भाजयुमो जिलाध्यक्ष पर जान से मारने की कोशिश का आरोप, जांच में जुटी पुलिस.
"इस मामले में बलुआ थाना अंतर्गत मारूफपुर चौकी प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।"
chandauli
6:13 PM, Feb 20, 2026
Share:


घायल लकी सिंह का फ़ाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के टाण्डा ग्रामसभा के नाथूपुर गांव निवासी अमितेन्द्र सिंह उर्फ लकी ने बलुआ थाने में तहरीर देकर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। उन्होंने भाजयुमो जिलाध्यक्ष सहित तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
अमितेन्द्र सिंह के अनुसार, गुरुवार दोपहर वह अपने बगीचे में टहल रहे थे। उसी दौरान उनके पट्टीदार द्वारा बसाए गए गोड बिरादरी के कुछ युवक उनके लगाए गए पेड़ों को काट रहे थे। विरोध करने पर आरोप है कि संबंधित पक्ष के परिजनों ने उनके साथ मारपीट की। गले में गमछा डालकर जमीन पर पटकने और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया गया है। साथ ही दोबारा दिखाई देने पर जान से मारने की धमकी देने की बात कही गई है।
विज्ञापन
पीड़ित ने थाने में जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस मामले में मारूफपुर चौकी प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
