Chandauli News: गंगा तट पर नाव चालकों और घोड़ा-ऊंट संचालकों में खुनी झड़प, वीडियो वायरल.
"माझी समाज के पदाधिकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए तहरीर दी है। उनका कहना है कि यदि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो नाव संचालन बंद कर आंदोलन किया जाएगा। साथ ही प्रशासन से गंगा पार सैर के लिए तय दरें निर्धारित करने और स्थायी कैंप की व्यवस्था करने की मांग की गई है।"
chandauli
8:35 PM, Feb 14, 2026
Share:


डंडा, बेल्ट, लेकर मारपीट करते नाविक घोड़ा और ऊंट संचालक
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).
चंदौली। जनपद के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र स्थित कटेसर गंगा तट पर शनिवार सुबह गंगा पार रेत पर सैर कराने को लेकर बड़ा बवाल हो गया। नाव चालकों और घोड़ा-ऊंट संचालकों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। लाठी-डंडे से हुई मारपीट में नाव चालकों की ओर से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 9 बजे सैलानियों से कथित मनमानी वसूली को लेकर नाव चालकों ने विरोध जताया। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो गाली-गलौज के बाद मारपीट में तब्दील हो गई। अचानक हुई झड़प से गंगा पार रेत पर अफरा-तफरी मच गई और सैर-सपाटे के लिए पहुंचे पर्यटकों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही माझी समाज के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। हालात बिगड़ते देख पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर मुगलसराय कोतवाली पुलिस और संबंधित चौकी की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
माझी समाज के पदाधिकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए तहरीर दी है। उनका कहना है कि यदि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो नाव संचालन बंद कर आंदोलन किया जाएगा। साथ ही प्रशासन से गंगा पार सैर के लिए तय दरें निर्धारित करने और स्थायी कैंप की व्यवस्था करने की मांग की गई है, ताकि भविष्य में ऐसे विवादों की पुनरावृत्ति न हो।
