मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news bloody clash between two parties due to old enmity sensation due to firing five people injured

Chandauli News: पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, फायरिंग में 6 घायल, 15 हिरासत में, असलहा बरामद

"इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि बच्चों के पुराने विवाद में एक ही समुदाय के दो पक्ष आपस में भीड़ गए। घटना में फायरिंग करने वाले को हिरासत में ले लिया गया है और लाइसेंसी असलहा भी बरामद कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।"

chandauli

10:01 AM, Apr 19, 2026

Share:

Chandauli News: पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, फायरिंग में 6 घायल, 15 हिरासत में, असलहा बरामद
logo

डंडे से हमला करता युवक

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। कंदवा थाना क्षेत्र के तेल्हरा गांव में रविवार सुबह करीब 7:30 बजे दो पक्षों के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद अचानक हिंसक हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और ईंट-पत्थर के साथ लाठी-डंडे चलने लगे। हालात उस समय और बिगड़ गए जब एक पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई, जिसमें दूसरे पक्ष के छह लोग घायल हो गए।

Img

जानकारी के अनुसार, गांव में पूर्व प्रधान रामसूरत राम और संतविलास राम के पक्षों के बीच पिछले करीब एक वर्ष से तनाव बना हुआ था। बीते साल भी दोनों पक्षों में मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें कई लोग घायल हुए थे। उसी विवाद की आग फिर भड़क उठी। शनिवार रात भी कहासुनी हुई थी, जिसके बाद रविवार सुबह विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। घटना के दौरान हुई फायरिंग में लखैबर (55), मनोज (28), अमित (18), रामदुलार (42), पंकज (19) और सचिन (21) को गोली लगी। वहीं ईंट-पत्थर की चपेट में आकर संतविलास (52) और श्यामलाल (55) भी घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घायलों की ओर से अभिमन्यु राम ने तहरीर दी है।

विज्ञापन

Img

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि बच्चों के पुराने विवाद में एक ही समुदाय के दो पक्ष आपस में भीड़ गए। घटना में फायरिंग करने वाले को हिरासत में ले लिया गया है और लाइसेंसी असलहा भी बरामद कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गांव में फिलहाल तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर निगरानी रखी जा रही है।



headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.