मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news bloody clash between two parties on holi night more than half a dozen injured

Chandauli News: होली की रात दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन से अधिक घायल.

"धानापुर थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई है। मामले की जांच की जा रही है। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है और फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही।"

chandauli

8:22 PM, Mar 5, 2026

Share:

Chandauli News: होली की रात दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन से अधिक घायल.
logo

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर में मौजूद घायल मौके पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र के कांधरपुर गांव में होली के दिन बुधवार रात करीब 8 बजे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही धानापुर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर भेजा गया। 

Img

इस घटना में एक पक्ष के श्यामलाल विश्वकर्मा (60), बाबूलाल विश्वकर्मा (55) और मोहित विश्वकर्मा (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। मोहित के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल चंदौली रेफर किया गया। बाद में चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया, जहां उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन

Img

दूसरे पक्ष से दीपक सिंह (35), प्रदीप शर्मा (22), राहुल सेठ (18), सतीश खरवार (30), धर्मवीर शर्मा (28) और अश्विनी मौर्या (23) भी घायल बताए जा रहे हैं। इन सभी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय चंदौली भेजा गया है। दूसरे पक्ष की कुसुम देवी ने आरोप लगाया कि रात करीब 8 बजे कुछ लोगों ने उनके साथ छेड़खानी की, जिसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई।



headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.