Chandauli News: प्रेम संबंध को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिला कि हालत गंभीर.
"पुलिस का कहना है कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दोनों पक्षों से तहरीर लेकर तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है."
chandauli
3:27 PM, Jul 3, 2026
Share:


जिला अस्पताल में भर्ती मारपीट में घायल महिला
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिसौरी गांव में युवक-युवती के प्रेम संबंध को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि युवती के मायके पक्ष के लोग प्रेमी के घर पहुंच गए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में 27 वर्षीय अंजली गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
घायल पक्ष का आरोप है कि युवती अपने परिजनों से नाराज होकर प्रेमी के घर आकर रहने लगी थी। इसके बाद युवती के परिजन घर पहुंचे और गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमले में अंजली का हाथ और पैर टूट गया। घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि हमलावर घर से आभूषण और नकदी भी ले गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दोनों पक्षों से तहरीर लेकर तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है, जबकि पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
