ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news boat capsized in chandraprabha river during chhath puja 6 people drowned three missing accident happened while taking selfie

Chandauli News: छठ पूजा के दौरान चंद्रप्रभा नदी में पलटी नाव, 6 लोग डूबे, तीन लापता, सेल्फी लेने के चक्कर में हुआ हादसा.

दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर चकिया भाजपा विधायक कैलाश खरवार भी पहुंचे और चंद्रप्रभा नदी में डूबे किशोर की तलाश जल्द से जल्द कराने के निर्देश दिए। कहीं ना कहीं इस मामले में भारी बबूरी पुलिस की लापरवाही सामने आई है।

chandauli

7:27 PM, Oct 27, 2025

Share:

Chandauli News: छठ पूजा के दौरान चंद्रप्रभा नदी में पलटी नाव, 6 लोग डूबे, तीन लापता, सेल्फी लेने के चक्कर में हुआ हादसा.
logo

चंद्रप्रभा नदी में डूबने से पहले नाव पर सवार किशोर की फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अजीत जायसवाल, बबूरी.

चंदौली। बबूरी थाना क्षेत्र के कोदोचक गांव में छठ पूजा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। चंद्रप्रभा नदी में एक टीन की नाव पलट गई, जिसमें 6 किशोर सवार थे। हादसे में तीन किशोर नदी में डूब गए, जबकि तीन अन्य तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे। नदी में डूबे किशोरो की तलाश की जा रही है मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है। घटना की सूचना मिलते ही चकिया भाजपा विधायक कैलाश खरवार भी मौके पर पहुंच गए।

Img

जानकारी के अनुसार छठ पूजा के दौरान आधा दर्जन लोग तीन किन्नाओं में सवार होकर चंद्रभान नदी के बीच धार में पहुंच गए। नदी के तट पर बड़ी संख्या में छठ पूजा के लिए लोग पहुंचे थे। इस दौरान सेल्फी लेने के चक्कर में नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। तीन लोग नदी से तैर कर बाहर निकल गए। जबकि तीन किशोर चंद्रभान नदी की धारा में समा गए।

मृतकों में एक 16 वर्षीय किशोर और दो 13 वर्षीय किशोर शामिल हैं। अचानक हुई इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों ने किशोरों को नदी में ढूंढने की कोशिश की। लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना मिलते ही बबूरी थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से खोजबीन शुरू की गई। 

Img

बबुरी पुलिस की सूचना पर पिएसी की रेस्क्यू टीम पहुंची और चंद्रप्रभा नदी में डूबे किशोर की तलाश में जुट गई। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़ी संख्या में नदी तट पर लोग मौजूद।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.