मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news body found on the hill identified rajesh had left the house on 13 february was having a dispute with his wife

Chandauli News: पहाड़ी पर मिले बॉडी कि हुई पहचान,13 फ़रवरी को घर से निकला था राजेश, पत्नी से चल रहा था विवाद.

"सभासद प्रतिनिधि संजय कुमार ने बताया कि शादी के बाद से ही राजेश की पत्नी मायके में रह रही थी और पति-पत्नी के संबंध तनावपूर्ण थे। पति-पत्नी के बीच रिश्ते अच्छे नहीं थे, परिजन भी परेशान थे। उनके परिजनों के बताया कि राजेश हमेशा तनाव में रहते थे, शादी के बाद से ही परेशान थे।"

chandauli

9:15 PM, Feb 21, 2026

Share:

Chandauli News: पहाड़ी पर मिले बॉडी कि हुई पहचान,13 फ़रवरी को घर से निकला था राजेश, पत्नी से चल रहा था विवाद.
logo

मृतक राजेश चौहान और उसकी पत्नी अनीता की फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया. (चंदौली). 

चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के पचफेडियां गांव स्थित दमड़ी पहाड़ी पर शुक्रवार कि सुबह अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। चकिया पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अब इसकी पहचान में जुट गयी थी। मृतक के शव के पास मिले मोबाईल के सहारे चकिया पुलिस ने शव कि पहचान जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड न. 5 बिछड़ी निवासी राजेश चौहान के रूप के की। राजेश चौहान 13 फरवरी को घर से निकला था और वापस नहीं लौटा था।

Img

जानकारी के अनुसार, राजेश चौहान अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 बिछड़ी के निवासी थे। उनका विवाह 22 नवंबर 2025 को हुआ था। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, शादी के बाद से ही राजेश और उनकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। तनाव और झगड़ों के कारण वह मानसिक रूप से परेशान थे। ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के मामले में भी उन्हें धमकियां दी जा रही थीं।

घटना स्थल से पुलिस को एक मोबाइल फोन बरामद हुआ था, जिसे चार्ज कर डेटा की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के माध्यम से भी हर पहलू की जांच कर रही है।

Img

घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन और गांववासी सदमे में हैं। सभासद प्रतिनिधि संजय कुमार ने बताया कि शादी के बाद से ही राजेश की पत्नी मायके में रह रही थी और पति-पत्नी के संबंध तनावपूर्ण थे। पति-पत्नी के बीच रिश्ते अच्छे नहीं थे, परिजन भी परेशान थे। उनके परिजनों के बताया कि राजेश हमेशा तनाव में रहते थे, शादी के बाद से ही परेशान थे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.