ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news body of missing 5 year old innocent child found in gadai river mourning spread in the village

Chandauli News: लापता 5 वर्षीय मासूम का शव गड़ई नदी में मिला, गांव में पसरा मातम.

"चकिया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।"

chandauli

6:03 PM, Jul 4, 2026

Share:

Chandauli News: लापता 5 वर्षीय मासूम का शव गड़ई नदी में मिला, गांव में पसरा मातम.
logo

संयुक्त जिला चिकित्सालय के मोरचरी हाउस में मृतका के परिजन

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अंबुज कुमार, शिकारगंज, चंदौली.

चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के मटिहानी चतुरीपुर गांव में शुक्रवार शाम से लापता पांच वर्षीय बालक का शव शनिवार सुबह गड़ई नदी से बरामद हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Img

जानकारी के अनुसार मटिहानी चतुरीपुर निवासी सुरेश कुमार मल्लाह का पांच वर्षीय पुत्र सुप्रीत शुक्रवार शाम करीब छह बजे घर से अचानक लापता हो गया था। देर रात तक परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने गड़ई नदी में एक बच्चे का शव उतराता देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराई, जो सुप्रीत का निकला।

विज्ञापन

Img

चकिया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.