Chandauli News: तालाब में मिला लापता किशोर का शव, दो दिन से था घर से गायब.
"अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।"
chandauli
6:52 PM, Mar 22, 2026
Share:


मृतक ज़ाहिद कि फ़ाइल. फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के जीटी रोड ओवरब्रिज के पास स्थित मानसरोवर तालाब में रविवार सुबह एक 17 वर्षीय किशोर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान कसाब महाल निवासी जाहिद शाह के रूप में हुई, जो बीते दो दिनों से घर से लापता था। परिजनों के अनुसार 20 मार्च की रात करीब साढ़े आठ बजे वह घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पहचान की। जाहिद फर्नीचर बनाने का कार्य करता था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
