मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news body of unknown woman found floating in ganga police busy in identification

Chandauli News: गंगा में उतराता मिला अज्ञात महिला का शव, पहचान में जुटी पुलिस.

"बलुआ थाना प्रभारी अतुल कुमार ने बताया कि मृतका की उम्र करीब 35 वर्ष प्रतीत हो रही है। शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए जनपद चंदौली सहित आसपास के जिलों के थानों से संपर्क कर गुमशुदगी की जानकारी जुटाई जा रही है।"

chandauli

9:47 PM, Feb 7, 2026

Share:

Chandauli News: गंगा में उतराता मिला अज्ञात महिला का शव, पहचान में जुटी पुलिस.
logo

गंगा तट पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के टाण्डाकला घाट पर शनिवार को गंगा नदी में एक अज्ञात महिला का शव उतराया हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, टाण्डाकला घाट स्थित पीपा पांटून पुल के पास ग्रामीणों ने गंगा में एक महिला का शव उतराया हुआ देखा। इसकी सूचना तुरंत बलुआ पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अतुल कुमार ने पुलिस टीम की मदद से शव को गंगा से बाहर निकलवाया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में बलुआ थाना प्रभारी अतुल कुमार ने बताया कि मृतका की उम्र करीब 35 वर्ष प्रतीत हो रही है। शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए जनपद चंदौली सहित आसपास के जिलों के थानों से संपर्क कर गुमशुदगी की जानकारी जुटाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.