ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news bold thieves steal bell and puja material from ramaiya baba temple anger among villagers

Chandauli News: हौसला बुलंद चोरों ने रमैया बाबा मंदिर से घंटा और पूजा सामग्री की चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश.

"इससे पहले भी इलिया थाना क्षेत्र के कई मंदिरों को चोरों ने निशाना बनाया था, जिनमें से कई घटनाएं पुलिस ने सुलझाकर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बावजूद इसके मंदिरों पर चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। रमैया बाबा मंदिर में हुई चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है"

chandauli

5:51 PM, Oct 26, 2025

Share:

Chandauli News: हौसला बुलंद चोरों ने रमैया बाबा मंदिर से घंटा और पूजा सामग्री की चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश.
logo

रमैया बाबा मंदिर से घंटा और पूजा सामग्री ले गए चोर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील.

चंदौली। इलिया थाना क्षेत्र के कुशहा गांव स्थित रमैया बाबा मंदिर को शनिवार की रात हौसला बुलंद चोरों ने निशाना बनाया। पुजारी को सोते हुए उनके कमरे का बाहर से कुंडी बंद कर दिया गया और मंदिर की घंटियां व पूजा सामग्री उठा ले गए। इसी बीच क्षेत्र में गश्त पर निकली पुलिस के आने की सूचना मिलते ही चोर बिना और सामग्री छेड़े भाग निकले। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। 

रात के वक्त मंदिर के पुजारी धनंजय तिवारी कमरे में सोए हुए थे। जब वह गहरी नींद में थे, तब चोर मौके पर पहुंचे और वारदात को अंजाम दिया। गश्त पर निकली स्थानीय पुलिस को भोर करीब 3 बजे मंदिर की ओर जाते देख चोर मौके से भाग निकले। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने मौका मुआयना किया। थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि कुशहा गांव के दयाशंकर तिवारी की तहरीर पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मंदिर में हुई चोरी का पर्दाफाश किया जाएगा।

विज्ञापन

विदित हो कि इससे पहले भी क्षेत्र के कई मंदिरों को चोरों ने निशाना बनाया था, जिनमें से कई घटनाएं पुलिस ने सुलझाकर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बावजूद इसके मंदिरों पर चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। रमैया बाबा मंदिर में हुई चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने शीघ्र चोरों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.