ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news bold thieves targeted the jewelery shop located near the police post committed a major theft

Chandauli News: हौसला बुलंद चोरों ने पुलिस चौकी के समीप स्थित आभूषण की दुकान को बनाया निशाना, बड़ी चोरी की घटना को दिया अंजाम.

"जितेंद्र सेठ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि चोरों ने दुकान में रखे एक लाख नकदी सहित 3 किलो चांदी, 40 ग्राम पुराना और नया सोना, कई जोड़ी पायल उठा ले गए हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि चौराहे पर पुलिस चौकी होने के बावजूद इस तरह की बड़ी चोरी होना पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है"

chandauli

3:23 PM, Oct 28, 2025

Share:

Chandauli News: हौसला बुलंद चोरों ने पुलिस चौकी के समीप स्थित आभूषण की दुकान को बनाया निशाना, बड़ी चोरी की घटना को दिया अंजाम.
logo

ताराजीवनपुर चौराहे पर आभूषण दुकान का टूट शटर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के ताराजीवनपुर बाजार में हौसला बुलंद चोरों ने बीती रात आभूषण की दुकान का शटर चढ़ाकर नकदी-जेवरात सहित लाखों का सामान उड़ा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और मामले की जांच में जुट गई।

Img

जानकारी के अनुसार, केशवपुर के कुछमन गांव निवासी जितेंद्र सेठ की ताराजीवनपुर बाजार में "आभूषण और बर्तन घर" के नाम से दुकान है। भुक्तभोगी ने कहा कि सोमवार की देर शाम उनका भाई दुकान बंद करके घर चला गया था। मंगलवार सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो शटर की कुंडी टूटी देख दंग रह गया। जब शटर उठाकर दुकान के अंदर देखा, तो चोर अंदर का सारा सामान समेट ले गए थे।

विज्ञापन

Img

पीड़ित जितेंद्र सेठ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि चोरों ने दुकान में रखे एक लाख नकदी सहित 3 किलो चांदी, 40 ग्राम पुराना और नया सोना, कई जोड़ी पायल उठा ले गए हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि चौराहे पर पुलिस चौकी होने के बावजूद इस तरह की बड़ी चोरी होना पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। घटना से ताराजीवनपुर बाजार के व्यापारियों में भारी आक्रोश है। ओके पर पहुंची पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.