Chandauli News: घर के सामने से बोलेरो गायब, हाईवे किनारे हुई रहस्यमयी चोरी से दहशत.
"घटना के बाद इलाके के लोगों में भी भय और आक्रोश का माहौल है। अब सभी की नजरें पुलिस कार्रवाई पर टिकी हैं कि इस रहस्यमयी चोरी का खुलासा कब होगा।"
chandauli
9:13 PM, May 3, 2026
Share:


AI तस्वीर..
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा (चंदौली).
चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली चोरी की घटना सामने आई है, जिसने इलाके में दहशत के साथ कई सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्राम सवैया पटटीदारी निवासी रन बहादुर सिंह की बोलेरो (नंबर BR 24P 3695) उनके दरवाजे के सामने से ही अज्ञात चोरों द्वारा गायब कर दी गई।
घटना 2 मई की रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। उस समय वाहन नेशनल हाईवे-19 के किनारे घर के पास खड़ा था। हैरानी की बात यह है कि इतने व्यस्त मार्ग के पास खड़ी गाड़ी बिना किसी शोर-शराबे के कैसे गायब हो गई, यह अब तक पहेली बना हुआ है। परिजनों को चोरी की भनक तक नहीं लगी। 3 मई की सुबह जब घर के लोग जागे तो बोलेरो गायब देख उनके होश उड़ गए। इसके बाद पीड़ित ने सैयदराजा थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि वाहन परिवार की जरूरतों का अहम साधन था और इस घटना से उन्हें मानसिक व आर्थिक झटका लगा है।
विज्ञापन
सबसे बड़ा सवाल यह है कि हाईवे जैसे व्यस्त इलाके में खड़ी गाड़ी को चोर इतनी आसानी से कैसे ले उड़े। क्या यह किसी संगठित गिरोह का काम है या फिर स्थानीय स्तर पर कोई साजिश? फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। घटना के बाद इलाके के लोगों में भी भय और आक्रोश का माहौल है। अब सभी की नजरें पुलिस कार्रवाई पर टिकी हैं कि इस रहस्यमयी चोरी का खुलासा कब होगा।#ChandauliNews #Saiyadraja #VehicleTheft #NH19 #CrimeNews #पूर्वांचल_भास्कर #PurvanchalBhaskar
