Chandauli News: दिनदहाड़े बाउंड्रीवाल की रेलिंग उखाड़ी, विरोध पर मारपीट का आरोप.
"अलीनगर प्रभारी थानाध्यक्ष रमेश यादव ने बताया कि जमीन मालिक की तहरीर पर पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया है शांति भंग की धारा में सभी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।"
chandauli
9:31 PM, Jan 30, 2026
Share:


रेलिंग गिराते अराजक तत्व
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के नई बस्ती आलू मिल इलाके में मुगलसराय चकिया रोड पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ मनबढ़ युवकों ने दिनदहाड़े बाउंड्रीवाल पर लगी लोहे की रेलिंग उखाड़ दी। विरोध करने पर मौके पर मौजूद स्टाफ और मजदूरों के साथ मारपीट किए जाने का आरोप है।
चंधासी कोल मंडी के व्यापारी सुभाष तुलस्यान ने बताया कि उन्होंने वर्ष 1980 में उक्त भूमि की रजिस्ट्री कराई थी, जिसका मामला उस समय एसडीएम न्यायालय में विचाराधीन रहा है। आरोप है कि शुक्रवार को कुछ लोग अचानक मौके पर पहुंचे और जबरन बाउंड्रीवाल की रेलिंग उखाड़ने लगे। विरोध करने पर कर्मचारियों के साथ हाथापाई की गई। व्यापारी ने अलीनगर थाने में तहरीर देकर चार लोगों को नामजद किया है।
विज्ञापन
तहरीर में आरोप लगाया गया है कि आरोपी काफी समय से उन्हें ब्लैकमेल कर अवैध रूप से रुपये की मांग कर रहे थे। रुपये न देने पर इस घटना को अंजाम दिया गया। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि विवादित भूमि पर जबरन कब्जा किया जा रहा था, जिसका उन्होंने विरोध किया और अवैध कब्जा हटाया गया।
अलीनगर प्रभारी थानाध्यक्ष रमेश यादव ने बताया कि जमीन मालिक की तहरीर पर पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया है शांति भंग की धारा में सभी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
