Chandauli News:- दिनदहाड़े दुकान से नगदी भरी पेटी चोरी, व्यापारियों में दहशत
"दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना से क्षेत्र के दुकानदारों में भय का माहौल है और व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।"
chandauli
7:27 PM, May 11, 2026
Share:


घटना की जानकारी मिलते ही दुकान पर इकट्ठा आसपास के लोग
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। धानापुर कस्बा स्थित बस स्टैंड पर सोमवार दोपहर दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। मिश्रा एग्री बिजनेस की दुकान से चोर नगदी से भरी पेटी उठा ले गए। बताया जा रहा है कि पेटी में करीब 50 हजार रुपये नकद रखे थे। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
भुक्तभोगी बबलू मिश्रा ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब एक बजे वह दुकान का शटर गिराकर भोजन करने अपने घर गए थे। कुछ देर बाद जब वापस लौटे तो दुकान के अंदर रखी नगदी की पेटी गायब मिली। पेटी गायब देख उनके होश उड़ गए और उन्होंने तत्काल आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरी की वारदात में शामिल लोगों की पहचान की जा सके। दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना से क्षेत्र के दुकानदारों में भय का माहौल है और व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।



