Chandauli News: पूर्वांचल के औद्योगिक विकास पर मंथन, निवेश बढ़ाने पर जोर.
"जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने कहा कि चंदौली भौगोलिक दृष्टि से निवेश के लिए उपयुक्त जनपद है। कई राज्यों से इसकी निकटता और बेहतर संपर्क व्यवस्था इसे औद्योगिक विकास के लिए अनुकूल बनाती है।"
chandauli
8:29 AM, Jun 30, 2026
Share:


पुरस्कृत लाभार्थियों के साथ राज्य मंत्री जिलाधिकारी और रामनगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। डीडीयू नगर स्थित होटल पार्क ग्रीन में सोमवार को "पूर्वांचल के समग्र औद्योगिक विकास: संभावनाएं, चुनौतियां और समाधान" विषय पर संगोष्ठी एवं औद्योगिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार उद्योगों के विकास के लिए लगातार काम कर रही है और मुख्यमंत्री का लक्ष्य उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी औद्योगिक प्रदेश बनाना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने की। उन्होंने कहा कि चंदौली भौगोलिक दृष्टि से निवेश के लिए उपयुक्त जनपद है। कई राज्यों से इसकी निकटता और बेहतर संपर्क व्यवस्था इसे औद्योगिक विकास के लिए अनुकूल बनाती है। विशिष्ट अतिथि के रूप में संयुक्त आयुक्त उद्योग वाराणसी मोहन शर्मा तथा पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता भी मौजूद रहे।संगोष्ठी में संस्था के संरक्षक आर.के. चौधरी ने पूर्वांचल की औद्योगिक संभावनाओं और चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए क्षेत्र को निवेश के लिए आदर्श औद्योगिक हब बनाने की आवश्यकता बताई। इस दौरान सुरेश पटेल, शैलेन्द्र कुमार सिंह, रवि गुप्ता, मनीष बरनवाल, अरविंद अग्रवाल और अतर सिंह सहित कई उद्यमियों ने अपने सुझाव और विचार साझा किए।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन महेश कुमार चौधरी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संस्था के महामंत्री राकेश जायसवाल ने दिया। संस्था के अध्यक्ष डी.एस. मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया। सम्मेलन में उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश, अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, उद्योगपति और बड़ी संख्या में उद्यमी उपस्थित रहे।
