ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news thieves fearless in chopan open challenge to police within 24 hours silver crown and umbrella stolen from the temple thieves also took away the bike of finance personnel

Sonbhadra News: चोपन में चोर बेखौफ, 24 घंटे में पुलिस को खुली चुनौती, मंदिर से चांदी का मुकुट-छतरी चोरी, फाइनेंस कर्मियों की बाइक भी ले उड़े चोर.

चोपन में चोरों ने मां काली मंदिर को निशाना बनाकर चांदी का मुकुट, छतरी और अन्य सामान चोरी कर लिया। वहीं प्रहलाद नगर के कतरे कैंपस से फाइनेंस कर्मियों की बाइक भी चोरी हो गई। लगातार चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में नाराजगी है और पुलिस से जल्द खुलासे की मांग की गई है।

sonbhadra

11:40 AM, Sep 26, 2026

Share:

Sonbhadra News: चोपन में चोर बेखौफ, 24 घंटे में पुलिस को खुली चुनौती, मंदिर से चांदी का मुकुट-छतरी चोरी, फाइनेंस कर्मियों की बाइक भी ले उड़े चोर.
logo

चोपन स्थित मां काली मंदिर में चोरी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किया निरीक्षण, मंदिर परिसर में जांच करते पुलिसकर्मी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

चोपन कस्बे में चोरों ने पुलिस व्यवस्था को चुनौती देते हुए मां काली मंदिर को निशाना बनाया। देर रात चोर मंदिर के पार्क की ओर स्थित छोटे गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और मां काली का चांदी का मुकुट, चांदी की छतरी, पीतल की लड्डू गोपाल की प्रतिमा समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी शनिवार सुबह करीब छह बजे उस समय हुई, जब मंदिर के पुजारी मनीष तिवारी पूजा-अर्चना के लिए कपाट खोलने पहुंचे।मंदिर के अंदर का सामान अस्त-व्यस्त देखकर पुजारी के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल थाना चोपन पुलिस और मंदिर समिति के सदस्यों को सूचना दी।

Img

सूचना मिलते ही कस्बा इंचार्ज और प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे तथा मंदिर का निरीक्षण किया। पुजारी की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया है। पुलिस ने जल्द घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।बताया गया कि चोर मां की नथिया को आर्टिफिशियल समझकर वहीं छोड़ गए। मंदिर समिति के अनुसार इससे पहले भी मंदिर परिसर से समरसेबल के केबल और तार की दो बार चोरी हो चुकी है। इन घटनाओं के बाद मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी से दो बार आग्रह किया जा चुका था। सुरक्षा के मद्देनजर पीआरबी की गश्त भी लगाई गई थी, बावजूद इसके मंदिर में चोरी हो गई।

विज्ञापन

Img

घटना को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि चोपन कस्बे में बाइक और अल्टीनेटर चोरी की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही हैं। इसी क्रम में फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों की बाइक भी बीती रात प्रहलाद नगर स्थित कतरे कैंपस से चोरी होने की बात सामने आई है। बताया गया कि दो दिन पहले भी इसी क्षेत्र से बाइक चोरी हुई थी। खास बात यह है कि बीते दिन ही चोपन थाना क्षेत्र के प्रीत नगर स्थित पुलिस चौकी का पुलिस अधीक्षक द्वारा लोकार्पण किया गया था।

Img

इसके करीब 24 घंटे के भीतर मंदिर में चोरी की घटना सामने आने से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और घटना के खुलासे के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मंदिर समिति और स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मंदिर में हुई चोरी का शीघ्र खुलासा करने, आरोपियों को गिरफ्तार करने तथा कस्बे में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है। अब पुलिस के सामने चुनौती है कि मंदिर चोरी का खुलासा कितनी जल्दी होता है और पूर्व की चोरी की घटनाओं की तरह यह मामला लंबित तो नहीं रह जाता।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.