ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news brajesh kumar singh became president in chakia bar association elections akhilesh kumar srivastava became general secretary

Chandauli News: चकिया बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष बने ब्रजेश कुमार सिंह, महामंत्री बने अखिलेश कुमार श्रीवास्तव.

"अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में थे। मतगणना के बाद ब्रजेश कुमार सिंह को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। अध्यक्ष पद के चुनाव में ब्रजेश कुमार सिंह को कुल 123 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी श्याम नारायण सिंह को 90 मत मिले"

chandauli

8:36 PM, Jan 5, 2026

Share:

Chandauli News: चकिया बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष बने ब्रजेश कुमार सिंह, महामंत्री बने अखिलेश कुमार श्रीवास्तव.
logo

अध्यक्ष पद पर निर्वाचित बृजेश कुमार सिंह को बधाई देते चकिया थाना अध्यक्ष व अन्य अधिवक्ता साथी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया (चंदौली).

चंदौली। चकिया बार एसोसिएशन का चुनाव सोमवार को बार भवन में कड़ी गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में थे। मतगणना के बाद ब्रजेश कुमार सिंह को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। अध्यक्ष पद के चुनाव में ब्रजेश कुमार सिंह को कुल 123 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी श्याम नारायण सिंह को 90 मत मिले। तीसरे प्रत्याशी को 26 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार ब्रजेश कुमार सिंह ने 33 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

महामंत्री पद के लिए दो प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला हुआ। इसमें अखिलेश कुमार श्रीवास्तव को 136 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी शशि रंजन श्रीकृष्ण को 101 मत मिले। अखिलेश कुमार श्रीवास्तव ने 35 मतों से महामंत्री पद पर विजय हासिल की। मतगणना अधिकारी सरदार जंग बहादुर सिंह की अध्यक्षता में भैयालाल सिंह, ब्रजराज व अवधेश की उपस्थिति में मतगणना प्रक्रिया पूरी कराई गई।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान राघवेंद्र प्रताप सिंह (संतोष), प्रदीप जायसवाल, रविंद्र नारायण पांडेय, सुभाष सिंह, राजेश सिंह पटेल, विजय यादव, प्रमोद सिंह, संतोष लाल श्रीवास्तव, विजय जायसवाल, अजीत सिंह, शमशेर सिंह, शहनाज, प्रफुल्ल द्विवेदी, अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। परिणाम घोषित होते ही अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.