मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news brass bell stolen from ancient shiva temple thieves are continuously targeting temples

Chandauli News: प्राचीन शिव मंदिर से पीतल का घंटा चोरी, मंदिरों को लगातार निशाना बना रहे चोर.

“बलुआ क्षेत्र में मंदिरों को निशाना बनाने वाले चोरों के हौसले बुलंद हैं। रामगढ़ के प्राचीन शिव मंदिर से पीतल का घंटा चोरी होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से पुलिस की गश्त पर भी सवाल उठने लगे हैं।”

chandauli

5:05 PM, Jul 28, 2026

Share:

Chandauli News: प्राचीन शिव मंदिर से पीतल का घंटा चोरी, मंदिरों को लगातार निशाना बना रहे चोर.
logo

मन्दिर से चोरी हुए घंटा की जगह दिखाते त्रिभुवन सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव स्थित प्राचीन नर्मदेश्वर महादेव मंदिर से सोमवार की रात चोर पीतल का घंटा चोरी कर ले गए। सुबह पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे ग्रामीणों ने मंदिर से घंटा गायब देखा तो घटना की जानकारी पूरे गांव में फैल गई। सूचना के बाद लोगों में नाराजगी है और पुलिस से जल्द खुलासे की मांग की जा रही है।

ग्रामीण त्रिभुवन सिंह ने बताया कि उनके आवास के सामने स्थित प्राचीन शिव मंदिर में वर्षों से पीतल का घंटा टंगा हुआ था। देर रात अज्ञात चोर मंदिर में घुसे और घंटा खोलकर फरार हो गए। सुबह जब श्रद्धालु पूजा करने पहुंचे तो घंटा गायब मिला, जिसके बाद चोरी की जानकारी ग्रामीणों को हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में मंदिरों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। कुछ दिन पहले बैराठ क्षेत्र के कई मंदिरों से भी घंटे चोरी हुए थे, लेकिन अब तक उन घटनाओं का खुलासा नहीं हो सका।

विज्ञापन

वहीं रामगढ़ के इसी प्राचीन नर्मदेश्वर महादेव मंदिर से कुछ समय पहले त्रिशूल, डमरू और अन्य पूजा सामग्री भी चोरी हो चुकी है। लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में रोष है। लोगों ने पुलिस से मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाने, रात्रि गश्त तेज करने और मंदिरों में चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.