मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news brass bells stolen from the temple thieves also broke the lock of the school kitchen

Chandauli News: मंदिर से पीतल के घंटे चोरी, चोरो ने स्कूल के किचन का ताला भी तोड़ा.

"इलिया थानाध्यक्ष चंदन राय ने बताया कि मंदिर से एक बड़ा पीतल का घंटा और चार-पांच छोटे घंटे चोरी होने की सूचना मिली है। विद्यालय के किचन का ताला भी टूटा मिला है, लेकिन वहां से कोई सामान चोरी नहीं हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।"

chandauli

8:07 PM, Jun 30, 2026

Share:

Chandauli News: मंदिर से पीतल के घंटे चोरी, चोरो ने स्कूल के किचन का ताला भी तोड़ा.
logo

धीरेश्वर नाथ मंदिर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया, चंदौली.

चंदौली। इलिया थाना क्षेत्र के खरौझा गांव स्थित प्राचीन धीरेश्वर नाथ मंदिर में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर परिसर में लगे पीतल के आधा दर्जन से अधिक घंटे चुरा ले गए। वहीं, पास स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के किचन का ताला भी तोड़ दिया। हालांकि विद्यालय से किसी सामान की चोरी नहीं हुई। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह होने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।

Img

मंगलवार सुबह मंदिर के पुजारी दीना पाठक पूजा-अर्चना और साफ-सफाई के लिए पहुंचे तो मंदिर परिसर में लगे दो बड़े पीतल के घंटों समेत चार-पांच छोटे घंटे गायब मिले। वहीं, मंदिर की दानपेटी का ताला भी टूटा हुआ था। हालांकि दानपेटी में नगदी नहीं होने के कारण चोरों के हाथ कोई धनराशि नहीं लगी। मंदिर से करीब 50 मीटर दूर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के किचन का ताला भी चोरों ने तोड़ दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य हौसला पांडेय के अनुसार किचन से कोई सामान चोरी नहीं हुआ है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। ग्राम प्रधान राजन सिंह ने भी पुलिस को तहरीर देकर चोरी का जल्द खुलासा करने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

Img

इलिया थानाध्यक्ष चंदन राय ने बताया कि मंदिर से एक बड़ा पीतल का घंटा और चार-पांच छोटे घंटे चोरी होने की सूचना मिली है। विद्यालय के किचन का ताला भी टूटा मिला है, लेकिन वहां से कोई सामान चोरी नहीं हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.