ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news brij bhushan sharan singh reached ramkatha targeted the opposition said if bahubali says then keep saying

Chandauli News : रामकथा में पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह, विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- बाहुबली कहते हैं तो कहते रहें.

“चंदौली के धानापुर क्षेत्र के ओदरा गांव में आयोजित रामकथा में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह शामिल हुए। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह की ओर से आयोजित कथा में उन्होंने विपक्ष के सवालों पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि विपक्ष का काम सवाल उठाना है, जबकि उनका काम अपना काम करना है।”

chandauli

12:47 AM, Oct 26, 2026

Share:

Chandauli News : रामकथा में पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह, विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- बाहुबली कहते हैं तो कहते रहें.
logo

श्री राम कथा में शामिल हुए बृजभूषण शरण सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.


चंदौली। धानापुर क्षेत्र के ओदरा गांव में 20 से 24 अक्टूबर तक आयोजित राजन जी महाराज की रामकथा में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह शामिल हुए। यह कथा सैयदराजा विधायक सुशील सिंह की ओर से आयोजित की गई थी। मीडिया से बातचीत में बृजभूषण शरण सिंह ने विधायक सुशील सिंह को आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि आमतौर पर लोग अपने गांव में कथा या भागवत कराते हैं, लेकिन सुशील सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता को अपना परिवार मानकर कथा का आयोजन किया है।

Img


उन्होंने कहा कि राजन जी महाराज की कथा ग्रामीणों को आमने-सामने सुनने का अवसर मिला। उन्होंने आयोजन को लेकर सुशील सिंह की सराहना करते हुए कहा कि उनके पिता से भी उनके मित्रवत संबंध थे, इसलिए वह इस कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं। समाजवादी पार्टी के नेताओं की ओर से भाजपा पर लगातार निशाना साधे जाने के सवाल पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि विपक्ष रामसेतु, भगवान राम के अस्तित्व और अयोध्या पर भी सवाल उठाता रहा है। उन्होंने कहा, "सवाल उठाना उनका काम है, लेकिन हमारा काम है, जो विधायक जी का काम है, वो हम लोग कर रहे हैं।"

विज्ञापन

Img

भाजपा में कई बाहुबली होने के सपा नेताओं के आरोप पर उन्होंने रामकथा में उमड़ी भीड़ का जिक्र किया। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कथा में जुटी भीड़ और चार दिनों से जारी जनसैलाब विधायक के कार्यकाल की गवाही देता है। खुद को बाहुबली कहे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह छह बार सांसद रहे हैं, उनकी पत्नी और बेटा भी सांसद रह चुके हैं तथा वह वर्तमान में सांसद-पिता और विधायक-पिता भी हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "अगर इसको बाहुबली कहते हैं, तो भगवान करे ऐसे सब बाहुबली हो जाएं।"हेलीकॉप्टर से आने के सवाल पर उन्होंने बताया कि एयर शो के कारण हेलीकॉप्टरों को आने में दिक्कत हो रही है और स्थानीय अनुमति नहीं मिलने के चलते जौनपुर में उतरने की व्यवस्था की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.