Chandauli News : खड़े ट्रक में घुसी पुलिस टीम की कार, महिला कांस्टेबल समेत तीन घायल.
“चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। गोधना गांव के पास खड़े ट्रक से पुलिस टीम की कार टकरा गई, जिसमें उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।”
chandauli
2:30 PM, Oct 26, 2026
Share:


टककर के बाद क्षतिग्रस्त कार
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के गोधना गांव के समीप रविवार सुबह नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में पुलिस टीम की कार टकरा गई। हादसे में उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची अलीनगर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, कानपुर जिले की पुलिस टीम बिहार में एक अपराधी को पकड़ने के लिए दबिश देने जा रही थी। इसी दौरान गोधना गांव के पास उनकी कार हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में उपनिरीक्षक समर सिंह (45), आरक्षी रूपेंद्र कुमार (28) और महिला कांस्टेबल भावना (25) घायल हो गईं।
विज्ञापन
अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह ने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों का उपचार चल रहा है। उनके अनुसार, तीनों पुलिसकर्मी खतरे से बाहर हैं।



