Chandauli News: नहर में डूबने से भाई-बहन की मौत, गांव में पसरा मातम.
"बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की। मृत बच्चों के पिता हीरालाल पुणे में निजी नौकरी करते हैं और कुछ दिन पूर्व ही घर आए थे। परिवार में छह माह का एक और पुत्र लकी है।"
chandauli
8:13 PM, Jun 22, 2026
Share:


मृतक भाई बहन की फाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : मनोज यादव, बलुआ, चंदौली.
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के बेलवानी गांव में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसे में सगे भाई-बहन की नहर में डूबने से मौत हो गई। 5 वर्षीय आर्यन पाल और 4 वर्षीय अनुप्रिया घर के पास खेलते समय नहर के किनारे पहुंच गए और पानी में डूब गए। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों के अनुसार, दोनों बच्चे शाम को घर से कुछ दूरी पर खेल रहे थे। इसी दौरान रविवार से चालू हुई नहर के पास पहुंचने पर वे पानी में समा गए। जब काफी देर तक बच्चे घर नहीं लौटे तो उनकी मां राजकुमारी देवी उन्हें खोजने निकलीं। खोजते-खोजते वह घर से करीब 100 मीटर दूर नहर किनारे पहुंचीं, जहां दोनों मासूमों के शव पानी में उतराते दिखाई दिए। यह दृश्य देखकर वह चीख-पुकार करने लगीं। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को बाहर निकाला और तत्काल चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की। मृत बच्चों के पिता हीरालाल पुणे में निजी नौकरी करते हैं और कुछ दिन पूर्व ही घर आए थे। परिवार में छह माह का एक और पुत्र लकी है। हादसे के बाद पिता हीरालाल, मां राजकुमारी देवी तथा दादा रामलाल का रो-रोकर बुरा हाल है। दो मासूम बच्चों की एक साथ मौत से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
