Chandauli News: 'स्कूल चलो अभियान' की कमान खुद संभाल रहे BSA सचिन कुमार, बोले- शिक्षा से कोई बच्चा न रहे वंचित.
"बीएसए ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 'स्कूल चलो अभियान' में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उनका कहना है कि लक्ष्य सिर्फ नामांकन बढ़ाना नहीं, बल्कि हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण और डिजिटल शिक्षा उपलब्ध कराना है।"
chandauli
7:12 PM, Jun 27, 2026
Share:


बेसिक शिक्षा अधिकारी चंदौली सचिन कुमार
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। जिले में सरकारी विद्यालय खुलने के साथ ही 'स्कूल चलो अभियान' को जन आंदोलन का रूप दिया जा रहा है। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के मार्गदर्शन और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) सचिन कुमार के नेतृत्व में 6 से 14 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शिक्षकों और शिक्षा मित्रों को घर-घर जाकर ऐसे बच्चों की पहचान करने और अभिभावकों से संपर्क कर स्कूल भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
बीएसए सचिन कुमार ने बताया कि सरकारी स्कूलों को अब कॉन्वेंट स्कूलों की तर्ज पर आधुनिक बनाया जा रहा है। सीएसआर फंड और सरकारी योजनाओं के माध्यम से स्कूलों में स्मार्ट क्लास, आकर्षक कक्षाएं, शुद्ध पेयजल, स्वच्छ शौचालय, बेहतर फर्नीचर, खेल सामग्री और ज्ञानवर्धक पेंटिंग्स की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही कक्षा 5 और 8 के बाद अगली कक्षा में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल ट्रैकिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन
बीएसए ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 'स्कूल चलो अभियान' में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि सरकारी स्कूलों में बच्चों को निशुल्क शिक्षा के साथ यूनिफॉर्म, किताबें, बैग, जूते-मोजे और मध्यान्ह भोजन जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। उनका कहना है कि लक्ष्य सिर्फ नामांकन बढ़ाना नहीं, बल्कि हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण और डिजिटल शिक्षा उपलब्ध कराना है।
