मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news bsa strict on finding of worms in mid day meal investigation ordered action will be taken against the culprits

Chandauli News:मिड डे मील में कीड़ा मिलने पर बीएसए सख्त, जांच के आदेश, दोषियों पर होगी कार्रवाई.

“पीडीडीयू नगर स्थित कंपोजिट विद्यालय में मिड-डे मील में कीड़ा मिलने के मामले में शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है। बीएसए ने कहा है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।”

chandauli

8:27 PM, Jul 31, 2026

Share:

Chandauli News:मिड डे मील में कीड़ा मिलने पर बीएसए सख्त, जांच के आदेश, दोषियों पर होगी कार्रवाई.
logo

मिड डे मिल में मिला कीड़ा,

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। पीडीडीयू नगर क्षेत्र के पूर्वी बाजार स्थित कंपोजिट विद्यालय में शुक्रवार को बच्चों को परोसे गए मिड-डे मील में कीड़ा मिलने का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रशासनिक जांच के आदेश दिए हैं।

Img

बीएसए ने बताया कि 31 जुलाई को एनजीओ महिला एवं विकास संस्थान, मोदीनगर (गाजियाबाद) द्वारा प्रतिदिन की तरह क्षेत्र के 13 विद्यालयों में मिड-डे मील की आपूर्ति की गई थी। भोजन वितरण के दौरान कंपोजिट विद्यालय पूर्वी बाजार में एक बच्चे की थाली में कीड़ा मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई।

विज्ञापन

Img

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने कहा कि जांच में जो भी संस्था या संबंधित पक्ष दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अन्य विद्यालयों में भी मिड-डे मील की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.