Chandauli News:कंपोजिट विद्यालय पर अचानक पहुंचे बीएसए, गैरहाजिर शिक्षक का रोका वेतन.
"बीएसए सचिन कुमार ने कहा कि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।"
chandauli
9:52 PM, Jan 27, 2026
Share:


नौबतपुर प्राथमिक विद्यालय पहुंची बेसिक शिक्षा अधिकारी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, (चंदौली).
चंदौली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) सचिन कुमार ने मंगलवार को विकास खंड बरहनी के दो परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक व प्रशासनिक व्यवस्थाओं की गहन पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान एक शिक्षक के बिना सूचना के ड्यूटी से नदारद मिलने पर बीएसए ने सख्त रुख अपनाते हुए उनका वेतन तत्काल प्रभाव से रोकने और स्पष्टीकरण नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कंपोजिट विद्यालय मुहम्मदपुर के निरीक्षण के समय शिक्षक आशिष कुमार मिश्रा बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इस पर बीएसए सचिन कुमार ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित शिक्षक का वेतन अवरुद्ध करने और जवाब-तलब करने की कार्रवाई की।
उन्होंने स्पष्ट किया कि शैक्षणिक व्यवस्था में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय नौबतपुर व कंपोजिट विद्यालय मुहम्मदपुर में कक्षा 2 और 5 के विद्यार्थियों से सवाल-जवाब भी किए। बच्चों के संतोषजनक उत्तरों से उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। नौबतपुर विद्यालय में बीएसए ने स्वयं मध्याह्न भोजन (MDM) की गुणवत्ता की जांच की, जो निर्धारित मेन्यू के अनुसार सही पाई गई।
विज्ञापन
इसके साथ ही बीएसए ने विद्यालयों में स्वच्छ पेयजल, शौचालयों की नियमित सफाई, तथा स्कूल परिसर को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए संबंधित प्रधानाध्यापकों व स्टाफ को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।



