Chandauli News: बीएसए ने शिक्षक अमिताभ सिंह को किया निलंबित, स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम प्रधान से अभद्रता के मामले में पाए गए दोषी.
"बीते 15 अगस्त को पूर्व माध्यमिक विद्यालय भटवारा पर ग्राम प्रधान निखिल कुमार पटेल के देर से पहुंचने के कारण शिक्षक अमिताभ सिंह इतना नाराज़ हुए कि शिक्षक की ग्राम प्रधान से हाथापाई तक हो गई, मामला यहां तक बढ़ गया कि शिक्षक ने ग्राम प्रधान को गाली-गलौज भी की। इससे आहत ग्राम प्रधान ने चकिया कोतवाली में शिक्षक अमिताभ सिंह के खिलाफ लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था"
chandauli
2:12 PM, Sep 6, 2025
Share:


बीएसए चंदौली सचिन कुमार
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील.
चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भटवारा खुर्द के शिक्षक अमिताभ सिंह को ग्राम प्रधान निखिल कुमार पटेल के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में निलंबित किया गया। मामले की जांच के बाद जिला बेसिक शिक्षाधिकारी सचिन कुमार ने यह कार्रवाई की। बताते चलें कि स्वतंत्रता दिवस के दिन 15 अगस्त को विद्यालय पर ग्राम प्रधान निखिल कुमार पटेल के देर से पहुंचने के कारण शिक्षक अमिताभ सिंह काफी नाराज़ थे। गुस्से में शिक्षक की ग्राम प्रधान से हाथापाई तक हो गई, मामला यहां तक बढ़ गया कि शिक्षक ने ग्राम प्रधान को गाली-गलौज भी की। इससे आहत ग्राम प्रधान ने चकिया कोतवाली में शिक्षक अमिताभ सिंह के खिलाफ लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन विभागीय उच्चाधिकारी द्वारा शिक्षक के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने पर प्रधान संघ के लोग लामबंद होकर शिक्षक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। मामले को लेकर प्रधानों के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी तथा जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से मिलकर लिखित शिकायती पत्र सौंपते हुए शिक्षक अमिताभ सिंह के निलंबन की मांग की थी। जिस पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने संगठन के लोगों को निष्पक्ष जांच के बाद दोष सिद्ध होने पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने जांच के बाद आरोप सिद्ध होने पर शिक्षक अमिताभ सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन



