ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news bsa warned not to compromise on quality in the construction of model composite school

Chandauli News : बीएसए ने चेताया मॉडल कम्पोजिट विद्यालय के निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं.

“चंदौली के चहनिया क्षेत्र में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय हंडा का बीएसए सचिन कुमार ने औचक निरीक्षण किया। मौके पर 105 मजदूर काम करते मिले। उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और काम की रफ्तार देखी और तय समय में निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए।”

chandauli

8:54 PM, Sep 2, 2026

Share:

Chandauli News : बीएसए ने चेताया मॉडल कम्पोजिट विद्यालय के निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं.
logo

निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय हंडा का निरीक्षण करते बीएसए सचिन कुमार

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की निगरानी तेज कर दी है। इसी क्रम में बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने चहनिया विकासखंड के हंडा गांव में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।

Img

बीएसए के निरीक्षण के दौरान मौके पर 105 मजदूर निर्माण कार्य में जुटे मिले। उन्होंने भवन में इस्तेमाल की जा रही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता देखी और काम की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बीएसए सचिन कुमार ने कहा कि निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। ऐसे में भवन निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

Img

उन्होंने कार्यदायी संस्था और खंड शिक्षा अधिकारी चहनिया को रोजाना होने वाले काम की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही परियोजना को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए जरूरत के अनुसार श्रमिकों की संख्या बढ़ाने को कहा। बीएसए ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य तय मानकों के अनुरूप होना चाहिए। सामग्री की गुणवत्ता या काम की गति में किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.