ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news bsp and bhim army workers created ruckus when a small statue of baba saheb was installed

Chandauli News: बाबा साहेब की छोटी प्रतिमा स्थापित होने पर बसपा और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा.

"सडीएम कुंदन राज कपूर के प्रयास से आंबेडकर चबूतरा का निर्माण अवैध अतिक्रमण हटाकर कराया गया। शुक्रवार की देर रात उसी चबूतरे पर डा. आंबेडकर की नई प्रतिमा स्थापित कर दी गई। सुबह इसकी जानकारी होने पर समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा। आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन बगैर सूचना दिए मूर्ति हटवाकर छोटी प्रतिमा लगवा दी"

chandauli

9:06 PM, Oct 11, 2025

Share:

Chandauli News: बाबा साहेब की छोटी प्रतिमा स्थापित होने पर बसपा और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा.
logo

प्रतिमा के समीप आक्रोशित समर्थको को समझाते सकलडीहा एसडीएम कुंदन राज कपूर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा. 

चंदौली। सकलडीहा कस्बे में हाइवे निर्माण की जद में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा आ रही थी। प्रतिमा को उचित स्थान दिलाने की मांग को लेकर समर्थकों की ओर से कई बार हो-हल्ला मचाया जा रहा था। शुक्रवार की देर रात तहसील और पुलिस प्रशासन की देखरेख में नई आंबेडकर प्रतिमा स्थापित कर दी गई। शनिवार को सुबह इसकी जानकारी होते ही भारी संख्या में समर्थकों की भीड़ जुट गई। समर्थकों ने बड़ी प्रतिमा लगाए जाने और वाचनालय की भूमि चिन्हित करने की मांग को लेकर अड़ गए।

Img

एसडीएम कुंदन राज कपूर और सीओ स्नेहा तिवारी मौके पर पहुंचकर बड़ी प्रतिमा लगाने व जमीन देने का आश्वासन देकर शांत कराया। समर्थकों के आक्रोशित होने पर पुलिस और पीएससी फोर्स देर रात तक तैनात रही। सकलडीहा कस्बा में डा. आंबेडकर प्रतिमा और सकलडीहा अलीनगर तिराहे पर बिजली ट्रांसफार्मर सिफ्टिंग, पुलिस बूथ, काली मंदिर का निर्माण और डाकघर के समीप पुलिया निर्माण को लेकर कस्बावासियों की ओर से लंबे समय से मांग उठाई जा रही है। आंबेडकर प्रतिमा को लेकर कई बार समर्थकों की ओर से हो-हल्ला भी मचाया गया। 

बीते दिनों एसडीएम कुंदन राज कपूर के प्रयास से आंबेडकर चबूतरा का निर्माण अवैध अतिक्रमण हटाकर कराया गया। शुक्रवार की देर रात उसी चबूतरे पर डा. आंबेडकर की नई प्रतिमा स्थापित कर दी गई। सुबह इसकी जानकारी होने पर समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा। आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन बगैर सूचना दिए मूर्ति हटवाकर छोटी प्रतिमा लगवा दी। काफी देर तक हो-हल्ला के बाद एसडीएम ने बड़ी प्रतिमा लगवाने और वाचनालय के लिए भूमि आवंटित करने का आश्वासन देकर समर्थकों को शांत कराया।

Img

 हालांकि, देर शाम तक बड़ी प्रतिमा की स्थापना को लेकर समर्थक डटे रहे। इस मौके पर तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार दिनेश चंद्र, सीओ स्नेहा तिवारी, कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव, वरूणेन्द्र राय, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रमेश राम, शैलेष चौधरी, छोटू सहित भीम आर्मी के नेता मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.